1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. GAIL Recruitment: आज शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इतने पदों पर होनी है भर्ती

GAIL Recruitment: आज शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इतने पदों पर होनी है भर्ती

 Published : Mar 17, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 12:54 pm IST

GAIL Recruitment 2023: गेल(इंडिया) लिमिटेड यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शुरू हो जाएगी।

आज से शुरी होगी आवेदन प्रक्रिया(प्रतीकात्मक फोटो) - India TV Hindi
आज से शुरी होगी आवेदन प्रक्रिया(प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

GAIL Recruitment 2023: GAIL  (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है।  गेल(इंडिया) लिमिटेड यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।  इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शुरू हो जाएगी। एक बार एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2023 है।  GAIL इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 120 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेगा। इनमें सीनियर एसोसिएट(टेक्निकल) के लिए 72 पद, सीनियर एसोसिएट(फायर एंड सेफ्टी) के लिए 12 पद, सीनियर एसोसिएट(मार्केटिंग) के लिए 6 पद, सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के लिए 6 पद, सीनियर एसोसिएट (कंपनी एंड सेक्रेटरी) 2 पद, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स) के लिए 6 पद, जूनियर एसोसिएट के लिए 16 पद शीमिल हैं।     

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार गेल गैस लिमिटेड की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- रोड पर बनी सफेद और पीली पट्टी के क्या हैं मायने? सिर्फ दो हिस्सों में बांटना ही नहीं है इनका काम

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी EPFO के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन