1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में असिस्टेंट फोरमैन पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन समेत सभी जरूरी डिटेल

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में असिस्टेंट फोरमैन पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन समेत सभी जरूरी डिटेल

 Published : Jan 27, 2024 03:12 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 03:12 pm IST

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2024 तक है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान संगठन में 152 पदों को भरेगा। इनमें- 
  • सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: 9 पद
  • सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: 61 पद
  • सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: 82 पद

पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता
  • सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
 
एज लिमिट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में उल्लिखित उनकी पात्रता के संबंध में घोषणा के आधार पर ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट अलग से आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट 90 मिनट की अवधि (एक बैठक में) के लिए 100 अंकों का होगा, जिसमें दो खंड (खंड-ए और खंड-बी) शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी- नॉन क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- और लागू जीएसटी 180/-रुपये है,कुल रु. 1180/- है। एससी/एसटी/ईएसएम/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें-  एक DM और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर में क्या होता है अंतर, जानें

CTET 2024 Answer key: कब जारी होगी आंसर-की, कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन