1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Railway Recruitment: रेलवे में अपरेंटिस पद निकली बंपर भर्ती, 3 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; पढ़ें पूरी डिटेल

Railway Recruitment: रेलवे में अपरेंटिस पद निकली बंपर भर्ती, 3 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : Dec 18, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 04:00 pm IST

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस के 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
वेस्ट सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 14 जनवरी 2023 तक ही अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए अपरेंटिस के कुल 3015 पदों को भरा जाएगा। 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, PWBD, महिला उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के लिओ आवेदन शुल्क 136 रुपये है, जिसमें 36 रुपेय प्रोसेसिंग शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी, PWBD, महिला उम्मीदवारों को सिर्फ प्रोसेसिंग शुल्क ही देना होगा। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार को Engagement of Act Apprentices for 2023-24 पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद एक अलग पेज खुलेगा। 
  • इसके बाद आपको For Online Application against  Notification No. 06/2023 (Act Apprentice) पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना आवेदन करें। 

ये भी पढ़ें- किस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

अगर UP Board Exams 2024 में करना है टॉप, तो अपनाएं ये टिप्स 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन