अगर आप भी राजस्थान में निकली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चल ही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 25 मई 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 9 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। वहीं, अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है, तो आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के उत्तर से अवगत होते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूर होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
जिन योग्य उम्मीदवारों ने सीईटी सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास कर ली है, वे आधिकारिक पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में चयन हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा का पड़ाव पार करना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सभी चरणों के आधार पर फानल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन आरंभ तिथि: 28 अप्रैल, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई, 2025
सुधार विंडो: उम्मीदवारों के पास अपने सबमिट किए गए फॉर्म में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 25 मई के बाद तीन दिन का समय होगा।
ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या सरकार 'PM बेरोजगारी भत्ता योजना' के तहत युवाओं को हर माह दे रही रुपये, जानें सच