1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2023 06:15 am IST,  Updated : Aug 02, 2023 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

NIACL AO Recruitment 2023- India TV Hindi
NIACL AO Recruitment 2023 Image Source : IBPSONLINE.IBPS.IN

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि चरण I (ऑब्जेक्टिव) और चरण II (ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव) के लिए ऑनलाइन परीक्षा क्रमशः 9 सितंबर और 8 अक्टूबर, 2023 को अस्थायी रूप से निर्धारित की गई है।

NIACL AO Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए स्केल I कैडर में प्रशासनिक अधिकारियों (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) के 450 पदों को भरा जाएगा।

Direct link to apply

NIACL AO Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अंतिम सेलेक्शन मुख्य परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट) और इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर होगा।

NIACL AO Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

NIACL AO Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को छोड़कर सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। एससी, एसटी या पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

NIACL AO Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में कम से कम ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए, या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, दोनों में से किसी भी डिग्री परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55%हो।

NIACL AO recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

इस IIT में अब इंजीनियरिंग के साथ होगी MBBS की पढ़ाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन