1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI SCO भर्ती के लिए करना है आवेदन? जान लें क्या है एज लिमिट

SBI SCO भर्ती के लिए करना है आवेदन? जान लें क्या है एज लिमिट

 Published : Dec 06, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 03:42 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए आवेदन करने की आयु सीमा को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए आवेदन करने की एज लिमिट क्या है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। बता दें कि यह भर्ती कांट्रेक्ट बेसिस पर होगी। 

कितने और कौन से पदों पर निकली है भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 996 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • VP वेल्थ (SRM): 506 पोस्ट
  • AVP वेल्थ (RM): 206 पोस्ट
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव: 284 पोस्ट

क्या है आवेदन करने की एज लिमिट? 

  • VP वेल्थ (SRM) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिम आयु 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। 
  • AVP वेल्थ (RM) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

XAT 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब ये है आखिरी तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन