1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. XAT 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब ये है आखिरी तारीख

XAT 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब ये है आखिरी तारीख

 Published : Dec 06, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 02:52 pm IST

XAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

XAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए थे,  वे सभी अभी अब आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

XAT 2026 के लिए अब उम्मीदवार 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ा कर 11 दिसंबर कर दिया गया है। 

कैसें करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,200 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। इसके अलावा, XLRI में प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वालों को हर प्रोग्राम के लिए Rs. 200 एक्स्ट्रा देने होंगे। फीस का पेमेंट ऑनलाइन या ऑफलाइन कई तरीकों से किया जा सकता है, जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या IMPS।

मार्किंग स्कीम 

इस परीक्षा में प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा। वहीं, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। वहीं, लगातार 8 से ज़्यादा बिना कोशिश वाले सवालों के लिए \(-\) 0.10 मार्क्स की पेनल्टी है। इसका मतलब है कि अगर आप लगातार 8 से ज़्यादा सवालों का जवाब नहीं देते हैं, तो लगातार 8वें सवाल के बाद हर ऐसे बिना कोशिश वाले सवाल के लिए आपको 0.10 मार्क्स की पेनल्टी लगेगी।

कब होगी परीक्षा?

XAT 2026 का आयोजन 4 जनवरी को किया जाना है। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  

इस तारीख को होगी CMAT 2026 की परीक्षा, एग्जाम डेट हुई घोषित

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।