1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MBBS के बाद मेडिकल ट्रेनी को मिलने वाली राशि में हुआ इजाफा, इतने हजार रुपये बढ़ाए गए

MBBS के बाद मेडिकल ट्रेनी को मिलने वाली राशि में हुआ इजाफा, इतने हजार रुपये बढ़ाए गए

 Published : Jun 03, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:46 pm IST

NBEMS ने चिकित्सा संस्थानों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में प्रशिक्षुओं के लिए स्टाइपेंड गाइडलाइंस को रिवाइज्ड किया है। नीचे खबर में संबंधित विषय में डिटेल्ड विवरण को पढ़ा जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी NBEMS ने चिकित्सा संस्थानों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में प्रशिक्षुओं के लिए स्टाइपेंड दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। जानकारी दे दें कि ये बदलाव 1 जून 2025 से लागू होंगे। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी गया है। जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, रेलवे, ईएसआईसी, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, केंद्रीय स्वायत्त और केंद्र सरकार के अस्पतालों/चिकित्सा संस्थानों सहित सभी निजी, सरकारी चिकित्सा अस्पतालों को एनबीईएमएस प्रशिक्षुओं को एक मूल स्टाइपेंड देना होगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "मूल स्टाइपेंड दिशा-निर्देशों में समानता बनाए रखने के लिए, संबंधित अस्पतालों/चिकित्सा संस्थानों द्वारा स्टाइपेंड की दर को समय-समय पर संबंधित राज्य सरकारों (क्रमांक ii के लिए) या केंद्र सरकार/प्राधिकरणों (क्रमांक iii के लिए) द्वारा समय-समय पर किए गए वजीफे के संशोधन के अनुसार संशोधित किया जाना चाहिए। एनबीईएमएस मान्यता प्राप्त अस्पताल एनबीईएमएस प्रशिक्षुओं को निर्धारित स्टाइपेंड से अधिक मासिक वजीफा देने के लिए स्वतंत्र हैं।"

आधिकारिक नोटिस में आगे कहा गया है, "यह भी वांछनीय है कि अस्पताल अपने प्रशिक्षुओं को उनके वजीफे के अलावा आवास भी उपलब्ध कराए। हालांकि, अस्पताल आवास उपलब्ध कराने के बदले प्रशिक्षुओं के वजीफे में कटौती नहीं करेगा।"

यहां देखें रिवाइज्ड स्टाइपेंड की डिटेल

पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी (ब्रॉड स्पेशलिटी) कोर्सेज

डीएनबी प्रशिक्षण वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 43,000 रपये
सेकेंड ईयर 45,000 रपये
थर्ड ईयर 47,000 रपये

पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी (ब्रॉड स्पेशलिटी) कोर्सेज

डीएनबी प्रशिक्षण वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 45,000 रपये
सेकेंड ईयर 47,000 रपये

2 ईयर डिप्लोमा (पोस्ट एमबीबीएस- ब्रॉड स्पेशलिटी) कोर्सेज

डिप्लोमा कोर्स प्रशिक्षण का वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 43,000 रुपये
सेकेंड ईयर 45,000 रुपये

DrNB (सुपर स्पेशलिटी) कोर्सेज

DrNB कोर्स प्रशिक्षण का वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 49000 रुपये
सेकेंड ईयर 51000 रुपये
थर्ड ईयर 53000 रुपये

DrNB (सुपर स्पेशलिटी) डायरेक्ट 6 ईयर कोर्सेज

DrNB कोर्स प्रशिक्षण का वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 43,000 रुपये
सेकेंड ईयर 45,000 रुपये
थर्ड ईयर 47,000 रुपये
फोर्थ ईयर 49,000 रुपये
फिफ्थ ईयर 49,000 रुपये
छठा ईयर 51,000 रुपये

FNB कोर्सेज 

FNB कोर्स प्रशिक्षण का वर्ष स्टाइपेंड प्रति माह
फर्स्ट ईयर 49000 रुपये
सेकेंड ईयर 51000 रुपये

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।