1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEET 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2022 04:30 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 04:30 pm IST

NEET 2023 के एग्जाम पैटर्न पर बात करें तो मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, कथित तौर पर इस साल परीक्षा की अवधि पिछले साल की तरह नहीं बढ़ाई जाएगी। लेकिन एक बदलाव हो सकता है, वो ये है कि जिस तरह पिछले साल हर खंड में 45 प्रश्न करना आनिवार्य किया गया था, हो सकता है कि इस बार वह स्थिति ना रहे।

NEET 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट- India TV Hindi
NEET 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट Image Source : PTI

मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। NEET को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खबर है कि NEET 2023 के लिए बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो NEET 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मार्च 2023 में शुरू हो जाएगी और एडमिशन की प्रक्रिया मई 2023 से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि परीक्षा मई के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

NEET 2023 का एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा

मीडिया में छपी खबरों की मानें तो कथित तौर पर इस साल परीक्षा की अवधि पिछले साल की तरह नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि, एग्जाम पैटर्न पिछले साल की ही तरह रहेगा, जहां छात्रों से प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन एक बदलाव हो सकता है, वो ये है कि जिस तरह पिछले साल हर खंड में 45 प्रश्न करना आनिवार्य किया गया था, हो सकता है कि इस बार वह स्थिति ना रहे। हालांकि यह कोई आधिकारिक बयान नहीं है, ऑफिशियल नोटिफिकेश आपको NEET की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

सितंबर में आए थे NEET 2022 के रिजल्ट

NEET UG 2022 के रिजल्ट सितंबर 2022 में आए थे।यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जारी हुए थे। आपको बता दें नीट 2022 के लिए 18,72,343 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं इस साल 18 लाख से भी अधिक छात्रों ने नीट का एग्जाम दिया था। परिक्षार्थियों के लिए नीट ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे, इन नंबरों पर परिक्षार्थी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। ये हैं नंबर और मेल आईडी- 011-69227700, 011-40759000 पर बात या neet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

कब हुई थी NEET 2022 की परीक्षा

NEET 2022 की परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। टेक्निकल समस्या की वजह से जो छात्र 17 जुलाई को नीट परीक्षा नहीं दे सके थे, उनके लिए नीट ने दोबारा परीक्षा आयोजित कराई थी। इस परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2022 को किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।