1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET SS 2025 परीक्षा में क्या होगी नेगेटिव मार्किंग? जानें इसका एग्जाम पैटर्न; एडमिट कार्ड जारी

NEET SS 2025 परीक्षा में क्या होगी नेगेटिव मार्किंग? जानें इसका एग्जाम पैटर्न; एडमिट कार्ड जारी

 Published : Dec 22, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 02:50 pm IST

नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 दिसंबर को किया जाएगा। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने नीट एसएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट एसएस 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर और 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। लेकिन क्या इसके एग्जाम पैटर्न को जानते हैं? अगर नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं। 

एग्जाम पैटर्न 

NEET SS 2025 का क्वेश्चन पेपर तीन टाइम-बाउंड सेक्शन में विभाजित होगा: सेक्शन A, सेक्शन B, और सेक्शन C 

  • हर सेक्शन में 50 सवाल होंगे
  • हर सेक्शन के लिए 50 मिनट दिए जाएंगे
  • कुल मिलाकर, कैंडिडेट्स को 2 घंटे और 30 मिनट मिलेंगे।
  • परीक्षा में कुल150 सवाल हल करने होंगे।

नेगेटिव मार्किंग?

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। NBEMS ने नेगेटिव मार्किंग पॉलिसी को बनाए रखा है, जिसमें हर गलत जवाब के लिए 25 प्रतिशत अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काट लिए जाएंगे। हालांकि, जिन सवालों के जवाब नहीं दिए गए होंगे, उनके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। 

कैसे करें एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

NBEMS के अनुसार, NEET SS 2025 परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को होगी। परीक्षा का आयोजन हर दिन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहल शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।