1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG counselling 2023 date: जल्द शुरू होंगे नीट यूजी के लिए काउंसलिंग, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

NEET UG counselling 2023 date: जल्द शुरू होंगे नीट यूजी के लिए काउंसलिंग, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 04:00 pm IST

नीट यूजी के लिए काउंसलिंग जल्द शुरू की जाएगी। जो छात्र इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

NEET UG counselling 2023 date- India TV Hindi
NEET UG counselling 2023 date Image Source : PTI

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG काउंसलिंग 2023 की तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। बता दें कि एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर NEET UG 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। जबकि, नीट काउंसलिंग 2023 के लिए प्रत्येक राज्य का अपना परामर्श प्राधिकरण और वेबसाइट है। नीट यूजी रिजल्ट 2023 13 जून को घोषित किया गया था।

जानकारी दे दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों और डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100% सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगी, राज्य प्राधिकरण 85% राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगे। 

यहां देखें राज्यवार नीट यूजी की काउंसलिंग वेबसाइट

आंध्र प्रदेश: ntruhs.ap.nic.in

असम: dme.assam.gov.in

अरूणाचल प्रदेश: apdhte.nic.in

बिहार: bceceboard.bihar.gov.in

चंडीगढ़: gmch.gov.in

गोवा: dte.goa.gov.in

छत्तीसगढ़: cgdme.in

गुजरात: medadmgujarat.org

हरियाणा: dmer.haryana.gov.in

जम्मू-कश्मीर: jkbopee.gov.in

झारखंड: jceceb.jharkhand.gov.in

केरल: cee.kerala.gov.in

कर्नाटक: kea.kar.nic.in

मध्य प्रदेश: dme.mponline.gov.in

महाराष्ट्र: cetcell.mahacet.org

मेघालय: meghealth.gov.in

मणिपुर: manipurhealthdirectorate.mn.gov.in

मिजोरम: mc.mizoram.gov.in

नागालैंड: dtenagaland.org.in

ओडिशा: ojee.nic.in

पुडुचेरी: centacpuducherry.in

ये भी पढ़ें-

Train से करते हैं ज्यादातर सफर, तो जान लें 1 महीने में कितनी कर सकते हैं टिकट बुकिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।