1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ONGC अपरेंटिस भर्ती: सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 2600 से ज्यादा वैकेंसी

ONGC अपरेंटिस भर्ती: सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 2600 से ज्यादा वैकेंसी

 Published : Oct 22, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 01:02 pm IST

ONGC अपरेंटिस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

ऑयल एवं नेचुरल गैस निगम लिमिटेड यानी ONGC में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 6 नवंबर है, तो ऐसे में इच्छुक इस बात का ध्यान रखें और इस तिथि तक या इससे पहले ही अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपरेंटिस पद पर सेलेक्ट होने पर कितना स्टाइपेंड मिलेगा? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।  

स्टाइपेंड 

अपरेंटिस कैटेगरी

स्टाइपेंड (प्रतिमाह)
ग्रेजुएट अपरेंटिस 12,300 रुपये
थ्री ईयर डिप्लोमा 10,900 रुपये
ट्रेड अपरेंटिस (10वीं/12वीं) 8,200 रुपये
ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई ट्रेड 1 साल) 9,600 रुपये 
ट्रेड अपरेंटिस(आईटीआई ट्रेड 2 साल) 10,560 रुपये

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2623 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट में समान अंक होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। किसी भी समय किसी भी प्रकार का प्रचार या प्रभाव स्वीकार्य नहीं होगा और इसके परिणामस्वरूप उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढें- ONGC अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? जानें क्या है चयन प्रक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।