1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को अब स्कूल में पहनना होगा ओवरकोट, जानिए कहां की सरकार ने लिया ये फैसला?

कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को अब स्कूल में पहनना होगा ओवरकोट, जानिए कहां की सरकार ने लिया ये फैसला?

 Published : Aug 08, 2025 07:40 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 07:50 am IST

ओवरकोट पहने का निर्देश कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए जारी किया गया है। ये आदेश राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

कक्षा 6 से 12 तक के छात्राओं को सरकारी स्कूल में ओवरकोट पहनना होगा। पुडुचेरी सरकार ने स्कूलों में छात्राओं को ‘ओवरकोट’ पहनने का निर्देश जारी किया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सी. गवौरी ने एक परिपत्र में कहा कि स्कूल शिक्षा निदेशक ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए ओवरकोट पहनने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

जानिए आदेश में क्या कहा गया?

उपनिदेशक सी गवौरी ने परिपत्र में कहा कि सभी स्कूल निरीक्षण अधिकारियों को छात्राओं के लिए ओवरकोट का डिजाइन अपने अधीन आने वाले संस्थानों के प्रमुखों को भेजने और कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राओं को डिजाइन के अनुसार ओवरकोट पहनने के निर्देश देने के लिए कहा गया है। 

छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया फैसला

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि छात्राओं को ओवरकोट पहनने का निर्देश देने का निर्णय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। हालांकि, अभी प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं को लेकर ऐसा कोई आदेश सरकार की ओर से जारी नहीं हुआ है। 

क्या होता है ओवरकोट?

ओवरकोट एक लंबा बाहरी परिधान है, जो आमतौर पर घुटनों तक या उससे ऊपर होता है। यह जैकेट से अधिक लंबा और भारी होता है। इसे ठंड, बारिश और हवा से बचाने के लिए डिजाइन किया जाता है। ओवरकोट विभिन्न सामग्रियों जैसे वूल, कॉटन, पॉलिएस्टर, नायलॉन, या वाटरप्रूफ फैब्रिक से बनाए जाते हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।