1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 2800 से ज्यादा वैकेंसी; अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 2800 से ज्यादा वैकेंसी; अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 30, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 03:49 pm IST

साउथ सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने की मेक्सिमम एज लिमिट क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस विवरण से भिज्ञ होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। कह सकते हैं कि आवेदनकर्ता की आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आवेदन करने की मिनिमम आयु सीमा 15 वर्ष है। 

आवेदन करने की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन? 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास या उसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) होना चाहिए (कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण)।  साथ ही आवेदनकर्ताओं के पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से, अधिसूचित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। 

कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(रीजनल) पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट 11 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

ये भी पढ़ें- 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? आज है आवेदन करने की लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।