1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Rajasthan SET 2023: राजस्थान एसईटी की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan SET 2023: राजस्थान एसईटी की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 29, 2023 09:20 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 09:22 pm IST

Rajasthan SET 2023: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी एग्जाम 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को गुरु गोविंद ट्राइबल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।

राजास्थान सेट 2023 की आंसर-की जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
राजास्थान सेट 2023 की आंसर-की जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

Rajasthan SET 2023: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी एग्जाम 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को गुरु गोविंद ट्राइबल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ggtu.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी देख आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

इन आसान स्टेप्स से करें आंसर-की को चेक 

  • आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ggtu.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर SET 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने सब्जेक्ट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Login के लिंक पर जाएं।
  • आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • आंसर-की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर लें लें।

आपको बता दें कि इस पात्रता परीक्षा का आयोजन गुरु गोविंद ट्राइबल यूनिवर्सिटी द्वारा 26 मार्च 2023 को किया गया था।  ये एग्जाम विभिन्न सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित किया जाता है और इसमें दो पेपर होते हैं। आपको बता दें कि पहले ये परीक्षा 19 मार्च के दिन आयोजित होनी थी लेकिन बाद में इसके आयोजन की तारीख 26 मार्च 2023 कर दी गई। राजस्थान एसईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी 

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि जेब्रा का रंग सफेद होता है या काला? यहां जानें इसका साइंस

JEE Mains 2023: अगर आपने भी किया है अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई, तो NTA के नोटिस को करें फौरन चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।