1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें यहां

BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें यहां

 Published : Mar 25, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 12:38 pm IST

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1.15 बजे जारी होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को यह जान लेना जरूरी है कि उन्हें पास होने के लिए कितना नंबर लाना जरूरी है?

BSEB 12th Result- India TV Hindi
BSEB 12th Result Image Source : FILE PHOTO

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: आज बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ढूंढ कर रख लेने चाहिए क्योंकि इस पर उनके रोल नंबर और रोल कोड लिखे हैं। जिनकी मदद से वे अपना रिजल्ट देख सकेंगे। कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को पासिंग मार्क्स रूल भी जान लेना चाहिए। उन्हें पता होने चाहिए कि नियम के मुताबिक प्रति विषय में और एग्रीगेट में कितने मार्क्स चाहिए।

कितने नंबर लाने होंगे?

दरअसल बिहार बोर्ड का पासिंग मार्क्स का नियम सीबीएसई व अन्य राज्य बोर्ड से थोड़ा अलग है। यहां हर विषय में 33 फीसदी नंबर लाने का रूल नहीं है। बिहार बोर्ड में कुछ विषयों के लिए पासिंग नंबर 33 नहीं बल्क‍ि 30 अंक है। इसे ऐसे समझें जैसे बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में तीन विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 30 नंबर है। ये तीन विषय हैं- इंग्लिश, हिंदी और मैथ (जो कि एक एडिशनल सब्जेक्ट है) के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 30 नंबर हैं। 

जबकि वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में पास होने के लिए 100 में से 33 अंक लाने होंगे। यानी भाषाई विषयों में पासिंग मार्क्स 30 प्रतिशत नंबर लाने हैं और अन्य विषयों में 33 फीसदी अंक लाना है।

Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।

फिर 'बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025' के लिंक पर जाएँ।
अब यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहाँ आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल डालें।
इसके बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

​Bihar Board Result Live: आज दोपहर आएंगे बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें कहां देख सकेंगे अपना स्कोर
12वीं पास छात्रों के लिए बिहार में निकली नौकरियों की भरमार, चूक गए तो पछताएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन