1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Result Date: कब तक आएंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, कितने नंबर लाने पर होंगे पास?

CBSE Board Result Date: कब तक आएंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, कितने नंबर लाने पर होंगे पास?

 Published : May 05, 2025 02:35 pm IST,  Updated : May 05, 2025 02:35 pm IST

CBSE बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान कर सकता है, ऐसे में छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

CBSE Board Result Date 2025- India TV Hindi
CBSE Board Result Date 2025 Image Source : FILE PHOTO

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई कभी भी किसी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा था कि 8 मई से पहले बोर्ड के एग्जाम जारी कर दिए जा सकते हैं। ऐसे में बोर्ड रिजल्ट से पहले रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा आज या कल में किसी भी वक्त कर सकता है। जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

कहां रिजल्ट होगा जारी?

रिजल्ट जारी होने की तारीख बोर्ड अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट और फेसबुक अकाउंट पर जारी कर सकता है। इसलिए यहा भी नजर रखना बेहद जरूरी है। उम्मीदवार जान लें कि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी होंगे।

42 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

जानकारी दे दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं, कक्षा 10वीं के परीक्षा 15 मार्च तक आयोजित की गईं थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। ऐसे में अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 13 मई को जारी कर दिया था। ऐसे में यह रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

क्या-क्या किए गए हैं इस साल बदलाव?

जानकारी दे दें कि इस साल रिजल्ट को लेकर पहले ही बता दिया गया था कि टॉपर की घोषणा नहीं की जाएगी। साथ ही यह फैसला लिया गया था कि साल 2026 से सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाएंगी। पहला फरवरी में और फिर अप्रैल/मई में कराई जाएंगे। इसके अलावा, सीबीएसई छात्रों के पास पर्सेंटाइल की घोषणा भी नहीं करता। वह अलग-अलग विषयों के नंबर और ग्रेड देता है।

कितने नंबर लाने पर होंगे पास?

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हर छात्र को पास होने के लिए हर एक विषय में कम से कम 33 % नंबर लाने ही होंगे। इससे कम नंबर लाने पर फेल हो जाएंगे, फेल होने पर परेशान न हों छात्रों को एक या दो विषय में फेल होने पर उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने का मौका भी दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:

​OBC कैटेगरी वालों के लिए NEET UG 2025 के कटऑफ कितने जाएंगे? जानें

नीट यूजी की तर्ज पर हो पीजी की परीक्षा! NEET PG को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा NMC और NBE को नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन