1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी की तर्ज पर हो पीजी की परीक्षा! NEET PG को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा NMC और NBE को नोटिस

नीट यूजी की तर्ज पर हो पीजी की परीक्षा! NEET PG को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा NMC और NBE को नोटिस

 Published : May 05, 2025 01:31 pm IST,  Updated : May 05, 2025 01:42 pm IST

नीट यूजी के तर्ज पर नीट पीजी की परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई है, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने NMC को एक नोटिस भेजा है।

SC, NMC- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट और एनएमसी Image Source : FILE PHOTO

नीट पीजी की परीक्षा जून 2025 माह में आयोजित होनी है, लेकिन उसस पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को लेकर एनएमसी को नोटिस भेज दिया है। इस याचिका में कहा गया कि नीट यूजी की तरह ही नीट पीजी की परीक्षा भी आयोजित की जाए। जानकारी दे दें कि नीट यूजी 2025 की परीक्षा बीते 4 मई को संपन्न हो चुकी है। ऐसे में नीट पीजी परीक्षा को अब सुप्रीम कोर्ट में यूनाईटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) चैलेंज किया है।

कोर्ट ने सरकार, एनएमसी और एनबीई को भेजा नोटिस

यूनाईटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यूडीएफ ने कोर्ट में लगाई याचिका में कहा कि नीट पीजी परीक्षा 2025 को चुनौती दी गई है। नीट पीजी परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जानी है, इसमें परीक्षा की सुचिता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नीट यूजी की ही तरह नीट पीजी की परीक्षा भी एक ही पाली में आयोजित की जाए। याचिका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूनाईटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) की याचिका पर केंद्र सरकार, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को नोटिस जारी किया है। इसमें नीट पीजी परीक्षा 2025 को चुनौती दी गई है। 

कब होनी है परीक्षा?

जानकारी दे दें कि नीट पीजी परीक्षा 15 जून को 2 अलग-अलग पालियों में आयोजित की जानी है। इसी तो लेकर यह याचिका डाली गई है। इस याचिका को लेकर जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की सुनवाई अगले हफ्ते निर्धारित की है। 

यूडीएफ ने याचिका में मांग की है कि पारदर्शिता, कठिनाई स्तरों में एकरूपता और मूल्यांकन के समान मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नीट पीजी परीक्षा 2025 एक पाली में आयोजित की जाए, जैसा कि नीट यूजी की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें:

GSEB HSC Results 2025: जारी हो गए गुजरात बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें किस स्ट्रीम के कितने बच्चे हुए पास
OBC कैटेगरी वालों के लिए NEET UG 2025 के कटऑफ कितने जाएंगे? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।