हरियाणा के कक्षा 12वीं के छात्रों को बेसब्री से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। खबर आ रही है कि हरियाणा बोर्ड कल यानी 13 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी HBSE ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। जानकारी दे दें कि HBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर जाकर सूचना चेक करते रहें।
रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या चाहिए?
जानकारी दे दें कि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी, यह आपके एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी। रिजल्ट जारी होनेके बाद छात्रों को अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, ग्रेड, मार्क्स और अन्य जानकारी को भली-भांति से चेक करना चाहिए। अगर कोई त्रुटि मिले तो अथॉरिटी को इसकी जानकारी दें।
कब हुए थे एग्जाम?
जानकारी दे दें कि हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के एग्जाम 26 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक विभिन्न सेंटरों पर आयोजित किए थे। याद रहे कि रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर जारी की जाएगी। हरियाणा में इस साल कक्षा 12वीं में कुल 2.23 लाख बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था,जिसमें से 1,98,160 रेगुलर मोड और 25,232 ने सेल्फ स्टडी मोड में रजिस्ट्रेशन कराया था।
रिजल्ट में क्या-क्या देखना है?
- छात्रों को अपना नाम
- जन्मतिथि
- रोल नंबर
- विषयवार नंबर
- कुल सीजीपीए
- माता-पिता का नाम
- क्वालिफाइंग स्टेटस
ये भी पढ़ें:
'अब स्थिति पीसफुल है', दो राज्यों में स्कूलों के खुलने का हुआ ऐलान