1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HBSE Class 10 Result: कैसे चेक कर सकेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम? यहां जानें स्टेप्स

HBSE Class 10 Result: कैसे चेक कर सकेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम? यहां जानें स्टेप्स

 Published : May 17, 2025 12:07 pm IST,  Updated : May 17, 2025 12:11 pm IST

HBSE Class 10 Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HBSE Class 10 Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HBSE की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट को आज जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 17 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जा सकता है। एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल की आवश्यक्ता होगी।

बता दें कि परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर और एसएमएस सेवाओं का भी उपयोग किया जा सकता है। ऑनलाइन मार्कशीट तब तक एक अनंतिम दस्तावेज के रूप में काम करेगी जब तक कि स्कूलों द्वारा मूल वितरित नहीं किया जाता। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर हरियाणा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंट आउट ले लें।

डिजिलॉकर से कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स https://www.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें या नया खाता बनाएं।
  • इसके बाद 'शिक्षा' सेक्शन पर जाएं।
  • इसके बाद 'हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड' चुनें और 'कक्षा 10 की मार्कशीट' चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर/वर्ष दर्ज करें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से लेकर 19 मार्च 2025 तक किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन