1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HSSC Clerk Final Result 2020 : हरियाणा SSC ने क्लर्क के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

HSSC Clerk Final Result 2020 : हरियाणा SSC ने क्लर्क के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 01:53 pm IST

रियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2019 (HSSC Clerk Final Result 2019) जारी कर दिया है। जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

hssc clerk final result 2020 declared, steps to check...- India TV Hindi
hssc clerk final result 2020 declared, steps to check results Image Source : GOOGLE

HSSC Clerk Final Result 2019 Declared: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2019 (HSSC Clerk Final Result 2019) जारी कर दिया है। जो  इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग ने क्लर्क के 4798 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है।

लिखित परीक्षा का आयोजन 21 से 23 सितंबर 2019 तक किया गया था। परीक्षा में सफल होने के बाद आयोग ने 4800 उम्मीदवार को डाकुमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए चयनित किया था। परीक्षा के सभी स्तरों में योग्य पाए उम्मीदवार का दस्तावेज वेरीफिकेशन 5 से 7 अगस्त 2020 में पूरा किया गया। इस प्रकार आयोग ने अब इस भर्ती का अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं।

HSSC Clerk Final Result 2019 ऐसे करें चेक

  1. HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध HSSC Clerk Final Result 2019 लिंक पर क्लिक करे।
  3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
  4. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  5. भविष्य में जरूरतों के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन