1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSI CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICSI CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jan 20, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 05:22 pm IST

ICSI CSEET जनवरी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

ICSI CSEET जनवरी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने ICSI CSEET जनवरी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे सभी ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स( यूनिक आईडी नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का उपयोग करना होगा। 

ICSI CSEET जनवरी 2026 परीक्षा परिणाम को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए ICSI CSEET जनवरी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की ज़रूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ICSI CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक

CSEET जनवरी 2026 सेशन का ऑफिशियल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिज़ल्ट घोषित होने के तुरंत बाद इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार इस डॉक्यूमेंट को अपने रेफरेंस, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इंस्टीट्यूट द्वारा रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर इस (कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी और 12 जनवरी, 2026 को किया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  

राजस्थान में तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, SOG ने किया खुलासा; RSSB टेक्निकल चीफ समेत पांच गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन