झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिट काउंसिल (JAC) ने ऐलान किया है कि कल कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि आर्ट स्ट्रीम के रिजल्ट में क्यों लेट हो रही है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह रिजल्ट 31 मई को सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दोपहर 12.30 बजे एक्टिव होगा। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोनकर, शिक्षा विभाग के सचिव मुख्य अतिथि रहेंगे। झारखंड बोर्ड का यह रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में पास पर्सेंटेज, जेंडर वाइस परफॉर्मेंस, जिलेवार परफॉर्मेंस और अन्य जानकारियां शेयर की जाएंगी।
जानकारी दे दें कि इस साल झारखंड कक्षा 12वीं का बोर्ड एग्जाम 11 फरवरी से आरंभ हुआ था, जो 4 मार्च तक चला था।
झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 70 में से 23 और 100 में से 33 नंबर लाना अनिवार्य है। साथ ही सभी विषयों में भी 33 फीसदी नंबर पाने पर ही छात्र पास माने जाएंगे।
इससे पहले झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:
अब 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में चुन सकेंगे ये विषय, सीबीएसई ने बदल दिए नियम
अब नीट यूजी की तर्ज पर ही होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया अपना फैसला
संपादक की पसंद