1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC GD Constable Results: जानें कब आएंगे SSC GD Constable के रिजल्ट, कैसे करना होगा चेक?

SSC GD Constable Results: जानें कब आएंगे SSC GD Constable के रिजल्ट, कैसे करना होगा चेक?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2023 12:40 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 12:40 pm IST

SSC GD Constable: SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे उन्हें एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां पढे़ं।

SSC- India TV Hindi
SSC GD Constable Results 2023 Image Source : FILE

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की एसएससी जीडी कांस्टेबल के रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2023) का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे। बता दें कि ये परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हुई थी। बता दें कि परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के लिए 18 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक Answer key वेबसाइट पर उपलब्ध थी।

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 50187 नौकरी की रिक्तियों को भरना है। एसएससी जीडी लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के दौर में उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों के सलाह दी जाती है कि समय-समय पर रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

SSC GD Constable Result 2023: ऐसे करें चेक

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें-

IIT JAM 2023: कल जारी होंगे IIT JAM के स्कोरकार्ड, जानें कैसे करना है डाउनलोड

PSSSB Patwari Recruitment 2023: जल्दी करें! आज खत्म हो रहे इस राज्य की पटवारी भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन