1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. PSSSB Patwari Recruitment 2023: जल्दी करें! आज खत्म हो रहे इस राज्य की पटवारी भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

PSSSB Patwari Recruitment 2023: जल्दी करें! आज खत्म हो रहे इस राज्य की पटवारी भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 12:06 pm IST

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(PSSSB- Punjab Subordinate Service Selection Board) पटवारी पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 2 अप्रैल को खत्म कर देगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

PSSSB Patwari Recruitment - India TV Hindi
PSSSB Patwari Recruitment Image Source : FILE

Punjab Patwari recruitment: सरकारी नौकरी का कर रहे थे इंतजार तो ये खबर आपके काम की है। पंजाब में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(Punjab Subordinate Service Selection Board) पटवारी पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 2 अप्रैल को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक किन्हीं कारणवश आवेदन नहीं कर पाएं हैं,वे बोर्ड की आधिकरिक वेबसाइट sssb.punjab.gov पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 05 अप्रैल 2023 है। 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹1000 एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लोगों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि, ईएसएम और आश्रित कैटेगरी के लोगों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा और पीएच /पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

जानकारी दे दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 710 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक हैं, लेकिन जानकरी कम है,वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

PSSSB Patwari Recruitment 2023: ऐसें करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आप अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
अब आप एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट कर दें।

इसे भी पढे़ं-

58 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म! यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स को लेकर जारी किया ये अहम नोटिस
IIT JAM 2023: कल जारी होंगे IIT JAM के स्कोरकार्ड, जानें कैसे करना है डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन