1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET Result 2022: इंतजार हुआ खत्म! सबसे पहले यहां मिलेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट

UGC NET Result 2022: इंतजार हुआ खत्म! सबसे पहले यहां मिलेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2022 06:56 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 06:59 pm IST

यूजीसी नेट 2022 का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इनमें से एक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है जिस पर आप अपना स्कोर देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट देखने के लिए आपको एनटीए के रिजल्ट पोर्टल ntaresults.nic.in पर जाना होगा।

सबसे पहले यहां मिलेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट- India TV Hindi
सबसे पहले यहां मिलेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट Image Source : GOOGLE

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानि UGC NET 2022 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने को है। शायद आप जब तक इस स्टोरी को पढ़ रहे हों रिजल्ट आपके सामने हो। आपको कुछ नहीं करना है बस इस लिंक पर क्लिक करके सीधा रिजल्ट देखना है। दरअसल, सूत्रों के हिसाब से एजेंसी आज यानि 3 नवंबर को ही एग्जाम के रिजल्ट जारी करने वाली है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ताकि जैसे ही रिजल्ट आए तो वह सबसे पहले यहां से अपना रिजल्ट देख लें।

कहां चेक करें UGC NET का रिजल्ट

यूजीसी नेट 2022 का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इनमें से एक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है जिस पर आप अपना स्कोर देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट देखने के लिए आपको एनटीए के रिजल्ट पोर्टल ntaresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्‍स दर्ज कराने होंगे। जैसे ही आप इसे सब्मिट करेंगे, रिजल्‍ट आपके स्‍क्रीन पर आ जाएगा। आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर के रख सकते हैं। 

आंसर की जारी की थी

यूजीसी ने हाल ही में इस परीक्षा की आंसर की जारी की थी। जो भी उम्मीदवार चौथे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे NTA UGC की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, NTA ने 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक के बीच UGC NET 2022 परीक्षा के चरण 4 का आयोजन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन