रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाली ग्रुप डी के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार रेलवे बोर्ड बहुत जल्द इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। खबर है कि ये परिणाम अगले हफ्ते की किसी तारीख को घोषित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट आते ही आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Related Stories
19 अक्टूबर तक मंगाई गई थीं आपत्तियां
इस रिजल्ट को लेकर भी तक RRB की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नवम्बर के शुरुआती हफ्तों में ग्रुप डी के नतीजे जारी हो सकते हैं। आपको बता दें कि RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 18 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा के प्रोविजनल आंसर की को 14 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। इसी आंसर की पर उम्मीदवारों से 19 अक्टूबर तक आपत्तियां मंगाई गई थीं।
कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।