UPMSP 10th, 12th Results Alternative Links: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे आज घोषित किए जाने हैं। नतीजे घोषित हो जाने के बाद उसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट upresult.nic.in पर उपलब्घ होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। लेकिन वेबसाइट के खुलने में देरी होने पर या फिर न खुलने पर, रिजल्ट देखने के अल्टरनेटिव लिंक्स क्या हैं, आप इससे अवगत हैं? अगर इससे भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के उत्तर को जानेंगे।
स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए अल्टरनेटिव लिंक्स को आप सभी निम्नवत देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए अल्टरनेटिव लिंक्स
- digilocker.gov.in
- indiaresults.com
- web.umang.gov.in
- upresults.nic.in
डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?
सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर फोन में ऐप खोलें। इसके बाद वे अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है तो पहले बनाएं और फिर लॉगिन करें। इसके बाद क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा। अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। आखिरी में उसे सेव कर लें।
परीक्षा का आयोजन
UPMSP यानी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा के लिए 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इसमें हाईस्कूल के लिए 27 लाख 61 हजार 696 स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट के लिए 25 लाख 76 हजार 82 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।