1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य के जेल में निकलने वाली है बड़ी संख्या में जेल वार्डर के पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

इस राज्य के जेल में निकलने वाली है बड़ी संख्या में जेल वार्डर के पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

 Published : May 22, 2025 11:37 am IST,  Updated : May 22, 2025 11:37 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हरियाणा सरकार जल्द ही जेल विभाग में बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाने वाली है।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है कि जल्द ही हरियाणा की जेलों में खाली जेल वार्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह घोषणा करनाल में नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी के उद्घाटन के दौरान की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का जेल विभाग जल्द ही बड़ा भर्ती अभियान चलाएगा, जिसमें जेल वार्डर के करीबन 1300 पदों पर जल्द भरा जाएगा।

मेडिकल पदों पर भी निकलेगी भर्ती

साथ ही उन्होंने बताया कि जेल विभाग में मेडिकल और पैरामेडिकल के खाली पदों को भरने के साथ-साथ करनाल में नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी के लिए भी कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।

सीएम सैनी ने यह भी घोषणा की कि पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से नई जेलों का भी निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त करनाल जिला जेल में एक गौशाला भी खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह नई जेल प्रशिक्षण अकादमी सुधार प्रणाली में परिवर्तनकारी दृष्टिकोण की शुरुआत है।

जेलें सिर्फ सजा के लिए नहीं- सीएम

उन्होंने आगे कहा, "यह केवल एक बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं है, यह दृष्टिकोण में बदलाव है, एक नई दृष्टि की शुरुआत है। हमारी जेलें सिर्फ सजा के लिए नहीं, बल्कि बदलाव, पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण का केंद्र बननी चाहिए।" एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अकादमी 6.5 एकड़ में फैली हुई है और इसका निर्माण 30.29 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इस मौके पर सहकारिता एवं जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने जेल विभाग द्वारा की जा रही प्रगतिशील पहल की सराहना भी की।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें:

​उत्तर प्रदेश के इस जिले में बंद किए गए अचानक कक्षा 12वीं तक के स्कूल, जानें क्यों प्रशासन ने लिया फैसला
भोपाल में SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चलती बस के निकल गए पहिए, कई छात्र हुए गंभीर रूप से घायल; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन