1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CSE Mains के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

UPSC CSE Mains के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 12:30 pm IST

UPSC CSE Mains के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में प्रीलिम्स पास उम्मीदवार इस एप्लीकेशन भरने के योग्य है।

upsc daf 1 2024- India TV Hindi
UPSC DAF 1 2024 Image Source : FILE PHOTO

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सर्विस मेंस एग्जाम 2024 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-1) जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस बार यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. या upsconline.nic.in. पर जाकर मेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स में पास हुए उम्मीदवारों के लिए यह DAF फॉर्म जारी किया जाता है।

12 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन संभवतः 20 सितंबर, 2024 से किया जाना है। सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1056 है। उम्मीदवार 12 जुलाई शाम 6 बजे तक मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिसूचना में कहा गया है, "दिनांक 16.06.2024 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 का परिणाम 01.07.2024 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-I (DAF-I) में पुनः आवेदन करना होगा, जो संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ( https://upsconline.nic.in ) पर 03.07.2024 से 12.07.2024 तक शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध कराया गया है।"

अंतिम तारीख से पहले भरें फॉर्म

अगले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, अंतिम तारीख से पहले UPSC DAF 1 को सही ढंग से भरना जरूरी है। UPSC Mains DAF 2024 में, पर्सनल, एकेडमिक, माता-पिता और वर्क एक्सपीरिएंस की जानकारी जरीरी है। जो लोग UPSC Mains फेज में चयनित होते हैं, उन्हें इस फॉर्म का दूसरा भाग, यानी DAF II भरने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

  • यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम- 16 जून, 2024
  • यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट- 01 जुलाई, 2024
  • यूपीएससी सीएसई डीएएफ I- 03 जुलाई, 2024
  • यूपीएससी मेंस एग्जाम DAF I भरने की अंतिम तारीख- 12 जुलाई, 2024 (शाम 6:00 बजे)
  • यूपीएससी मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड- अगस्त, 2024
  • यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा- 20 सितंबर, 2024

UPSC CSE Mains DAF I 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं

फिर 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए डीएएफ' पर जाएं और डीएएफ-I लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल को डालकर लॉगिन करें।

फिर डीएएफ फॉर्म भरें, डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।

अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख आने के पहले उठी एक बड़ी मांग, सरकार से लगाई गई गुहार

कब जारी होंगे CTET July 2024 के लिए एडमिट कार्ड? यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन