1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bank of Baroda SO भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, आवेदन हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

Bank of Baroda SO भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, आवेदन हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Dec 28, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 02:27 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा में एसओ पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। उम्मदवार नीचे खबर में चयन प्रक्रिया जैसे अहम विवरण को पढ़ सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

Bank of Baroda SO recruitment: अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा में एसओ पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीवार 17 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे, जो कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है।

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1267 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • विभाग - ग्रामीण एवं कृषि बैंकिंग: 200 पद
  • विभाग - खुदरा देयताएं: 450 पद
  • विभाग - एमएसएमई बैंकिंग: 341 पद
  • विभाग - सूचना सुरक्षा: 9 पद
  • विभाग - सुविधा प्रबंधन: 22 पद
  • विभाग - कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण: 30 पद
  • विभाग - वित्त: 13 पद
  • विभाग - सूचना प्रौद्योगिकी: 177 पद
  • विभाग - उद्यम डेटा प्रबंधन कार्यालय: 25 पद

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई अन्य परीक्षा शामिल हो सकती है जिसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का ग्रुप डिस्कसन और/या साक्षात्कार होता है। ऑनलाइन टेस्ट में 150 प्रश्न होंगे और कुल अंक 225 होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर ऑनलाइन परीक्षा द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगी।

कैसे केरें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर bankofbaroda.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर, 'करियर' टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अब कैंडिडेट्स 'करंट ओपनिंग' टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'विभिन्न विभागों में नियमित आधार पर पेशेवरों की भर्ती' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मदवारों को स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अब उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- MPESB Calendar 2025: इन 15 भर्ती परीक्षाओं और 5 एंट्रेंस एग्जाम्स का कैलेंडर जारी, पढ़ें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन