1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट वैकेंसी में बड़ा अपडेट, जानिए अब कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट वैकेंसी में बड़ा अपडेट, जानिए अब कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2022 11:42 am IST,  Updated : Nov 10, 2022 11:42 am IST

Allahabad High Court Vacancy: जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हिन्दी और इंग्लिश में 25 और 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपराइटिंग स्पीड होनी चाहिए।

Allahabad High Court vacancy- India TV Hindi
इलाहाबाद हाईकोर्ट वैकेंसी अपडेट Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) बड़ा मौका लेकर आया है। यहां कुल 3932 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए हैं। सबसे अच्छी बात की इस भर्ती में 6वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड III (हिंदी) के 881 पदों पर भर्ती हो रही है। स्टेनोग्राफर ग्रेड III (अंग्रेजी) के 305 पदों पर भर्ती हो रही है। वहीं जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप C) के 819 पदों पर वैकेंसी है। पेड अप्रेंटिस (ग्रुप C) की बात करें तो इसमें 202 पदों पर वैकेंसी है। जबकि ड्राइवर के 26 पदों पर वैकेंसी है। ग्रुप D की बात करें तो इसमें कुल 1699 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

कैसे करना है अप्लाई

अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको अधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वहां  “CLICK HERE TO APPLY ONLINE” लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें। फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें। उसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें। इन पदों के लिए आप 13 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अपडेट यह है कि शायद अप्लाई करने की डेट थोड़ी और बढ़ाई जा सकती है।

किस पद के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हिन्दी और इंग्लिश में 25 और 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपराइटिंग स्पीड होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स जरूर चेक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन