दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगर आप टीचर बनने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली नगर निगम में जल्द ही बड़ी संख्या में टीचरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह बात खुद दिल्ली नगर निगम की ओर से सामने आई है। दिल्ली नगर निगम ने 8000 शिक्षकों की भर्ती निकालने की फैसला लिया है। इस समय सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में भारी कमी की बात सामने आई है।
दिल्ली शिक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 7928 टीचरों की कमी है, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अभी 18494 टीचर पढ़ा रहे हैं, जबकि छात्रों की संख्या देखते हुए कम से कम 260000 टीचरों की आवश्यकता है। इसलिए शिक्षकों की कमी को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने DSSSB को टीचरों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में 8000 टीचरों की भर्ती करने को कहा गया है। यह भर्ती जल्द ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए DSSSB जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।
टीचरों की भर्ती लिखित परीक्षा/ पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगी। नगर निगम में टीचरों के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, नर्सरी कक्षा के लिए टीचर शामिल हैं। टीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, बीएड और सीईटी, पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए पीजी, बीएड की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सीटीईटी पास होना भी अनिवार्य है। वहीं, नर्सरी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें:
बिहार सरकार ने खोला छात्रों के लिए पिटारा, हर मिलेंगे 2000 रुपये; साथ खुलेंगे नए कॉलेज भी
इस राज्य ने भी कई जिलों के लिए पोस्टपोन किया बोर्ड एग्जाम, जानें कारण
संपादक की पसंद