1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए IB ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 69 हजार से ज्यादा सैलरी

10वीं पास के लिए IB ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 69 हजार से ज्यादा सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 12:47 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। IB ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य हों, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शुरू होगी और 13 नवंबर को समाप्त होगी। ध्यान दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 677 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख: 14 अक्टूबर

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 13 नवंबर

वैकेंसी डिटेल

सिक्योरिटी असिस्टेंट - मोटर ट्रांसपोर्ट- 362 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 315 पद

योग्यता

क्वालिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा

सिक्योरिटी असिस्टेंट - मोटर परिवहन - 18 से 27 वर्ष
मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 18 से 25 वर्ष

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में टियर 1 लिखित परीक्षा, टियर 2 लिखित परीक्षा, एक स्थानीय भाषा परीक्षा, इंटरव्यू, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और एक मेडिकल टेस्ट शामिल है।

सैलरी

सिक्योरिटी असिस्टेंट - मोटर परिवहन - इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को स्वीकार्य केंद्रीय सरकार के वेतन के साथ लेवल -3 (21700-69100 रुपये) के वेतन मैट्रिक्स में सैलरी मिलेगी।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ - नियुक्त उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकार के स्वीकार्य वेतन के साथ लेवल -1 (18000-56900 रुपये) के वेतन मैट्रिक्स में सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार - 450/-रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवार - 50/-रुपये

IB Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
फिर IB Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

NTPC में इंजीनियरों के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, नहीं देनी होगी कोई भी फीस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन