1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS ने क्लर्क के खाली पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां जानें अभ्यार्थी कैसे कर सकते हैं एप्लाई

IBPS ने क्लर्क के खाली पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां जानें अभ्यार्थी कैसे कर सकते हैं एप्लाई

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 08:05 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 08:05 am IST

जितने भी लोगों को क्लर्क की भर्ती का इंतजार था, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। IBPS ने क्लर्क के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है और आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

कई सारे छात्र ऐसे होते हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद से ही अलग-अलग सरकारी नौकरियों की तैयारियों में लग जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं में से एक हैं तो फिर आपके लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि IBPS ने क्लर्क के 10277 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आपको बता दें कि IBPS ने जो भर्ती निकाली है उसकी प्रक्रिया आज से यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अभ्यार्थी www.ibps.in या फिर ibpsonline.ibps वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि अभ्यार्थी कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए लास्ट डेट और आयु सीमा क्या है।

अभ्यार्थी कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

IBPS की तरफ से निकाली गई भर्ती के लिए अभ्यार्थी को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा और उसके बाद उनका आवेदन पूरा हो जाएगा।

1. अभ्यार्थी को सबसे पहले www.ibps.in या फिर ibpsonline.ibps वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद अभ्यार्थी को 'click here to apply online for "CRP CS-XV" पर क्लिक करना होगा।'

3. इसके बाद स्क्रिन पर दिखने वाले 'Click here for new registration' लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इतना सब करने के बाद अभ्यार्थी को सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। 

5. इसके बाद अगली प्रक्रिया में अभ्यार्थी को तय की हुई फीस भरनी होगी और इतना करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

अप्लाई करने से पहले जान लें ये जानकारी

IBPS द्वारा निकाली गई क्लर्क वैकेंसी जिसकी आवदेन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हुई उसकी अंतिम तारीख 21 अगस्त है। 21 अगस्त 2025 तक ही आवदेक अपने आवेदन में कोई बदलाव कर सकते हैं। अब अगर उम्र की बात करें तो फिर अभ्यार्थी की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच में होनी चाहिए। SC/ST वर्ग के अभ्यार्थी को उम्र सीमा में 5 साल और OBC वालों को 3 साल की छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

यूपी पुलिस में सभी पदों पर भर्ती के लिए अब OTR जरूरी, जानिए पूरी प्रक्रिया

स्पोर्ट्स कोटा के तहत BSF में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन