1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Jharkhand CGL: 2000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यहां शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें सीधा अप्लाई

Jharkhand CGL: 2000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यहां शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें सीधा अप्लाई

 Published : Jun 21, 2023 09:23 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 09:24 am IST

Jharkhand CGL: सरकारी नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (JGGL CCE) 2023 के लिए आवदेन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

प्रतीकाम्क फोटो- India TV Hindi
प्रतीकाम्क फोटो Image Source : FILE

Jharkhand CGL: सरकारी नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (JGGL CCE) 2023 के लिए आवदेन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।  एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जून 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2017 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। इनमें -  

  • सहायक शाखा अधिकारी(Assistant Branch Officer) - 863
  • कनिष्ठ सचिवालय सहायक(Junior Secretariat Assistant) - 335
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी (Labor Enforcement Officer)- 182
  • योजना सहायक (Planning Assistant)- 5
  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी(Block Welfare Officer) - 195
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी(Block Supply Officer) - 252
  • अंचल अधिकारी(Circle Officer) - 185

आयु सीमा और करेक्शन विंडो
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र 21 साल है और अधिकतम उम्र 35 साल है।  जारी शेड्यूल के मुताबिक कैंडिडेट्स अपने आवेदन में 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई 2023 तक करेक्शन विंडो के जरिए सुधार कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवदेन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद  'JGGL CCE-2023' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।  
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: UPPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

IBPS RRB Recruitment 2023: आवेदन की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन