1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड में CPDO के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

झारखंड में CPDO के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 30, 2024 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। JPSC ने CPDO के कई पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

JPSC CPDO recruitment 2024 - India TV Hindi
JPSC CPDO recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे है तो ये खबर आपके काम की है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। 

JPSC CDPO recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान बाल विकास परियोजना अधिकारी के 64 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

JPSC CDPO recruitment 2024: आवेदन शुल्क 

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

JPSC CDPO recruitment 2024: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

JPSC CDPO recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं

फिर होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर जाएं
इसके बाद सीडीपीओ पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें
अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
फिर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फिर फॉर्म सबमिट कर दें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस भर्ती के लिए बढ़ा दी गई रजिस्ट्रेशन तारीख, यहां जानें नई डेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन