1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड में निकली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

झारखंड में निकली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 06:54 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम ही है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

JSSC JTGLCCE recruitment 2024- India TV Hindi
JSSC JTGLCCE recruitment 2024 Image Source : FILE

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JSSC) ने 16 जनवरी को झारखंड टेक्निकल/स्पेशल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंपटेटिव एग्जाम 2023 के तहत नियमित रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। वहीं, आवेदन पत्र फाइनल सबमिट करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी है।

JSSC JTGLCCE recruitment 2024 वैकेंसी डिटेल

इस स्पेशल भर्ती परीक्षा के माध्यम से 492 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर: 8 पद

प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर: 26 पद

ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर: 14 पद

सब-डिवीजन गार्डेन ऑफिसर: 28 पद

स्टैटिकल असिस्टेंट: 308 पद

इंस्पेक्टर, लीगल मेट्रोलॉजी: 28 पद

जियोलॉजिकल एनालिस्ट: 30 पद

असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट: 46 पद

सुपरवाइडर और पीअर्स: 4 पद

JSSC JTGLCCE recruitment 2024 परीक्षा शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने लिए परीक्षा शुल्क ₹100 है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 है।

JSSC JTGLCCE recruitment 2024 आयु सीमा

इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

JSSC JTGLCCE 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर 'आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)' पर क्लिक करें।
इसके बाद, JTGLCCE के लिए एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:

School Closed: यूपी बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ा दी गई स्कूलों में छुट्टियां, जानिए इसका कारण
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन इन राज्यों में रहेगी छुट्टी, मनाया जाएगा दिवाली-सा जश्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन