1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज खत्म हो रहे यूपी की इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों के लिए आवेदन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

आज खत्म हो रहे यूपी की इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों के लिए आवेदन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2024 08:46 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 08:56 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। MMMUT में फैकल्टी पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी, जिसके लिए आज आवेदन तारीख खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी प्रोफेसर बनना है तो ये खबर आपके काम की है। मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी, गोरखपुर ने फैकल्टी पदों के लिए आज आवेदन करने का अंतिम मौका हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MMMUT Faculty Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 110 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 22 रिक्तियां प्रोफेसर पदों के लिए हैं, 31 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए हैं, और 57 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए हैं।

MMMUT Faculty Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडीसी उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये आवेदन शुल्क है और सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये हैं।

MMMUT Faculty Recruitment 2024: जानिए कैसे करना है आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाएं

फिर कैरियर टैब पर क्लिक करें

इसके बाद, “Link for Filling Online Application Form for Regular Faculty Recruitment” पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

अन्य जानकारी

उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करने के प्रमाण के साथ निर्धारित लिंक के माध्यम से जमा किए गए पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करना होगा। सभी आवश्यक संलग्नक/दस्तावेज रजिस्ट्रार, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर - 273010 (यूपी) को पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से 11 मार्च को शाम 05.00 बजे तक भेज दिए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें:

CUET PG 2024 के लिए जारी हुए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल, 11 मार्च से शुरू हो रहे एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन