अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से शुरू किया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है, वे सभी एक बार शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शाम 7 बजे से शुरू होगी। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितनी है वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3298 पदों को भरा जाएगा। इसमें- डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 वैकेंसी, आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 वैकेंसी हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष होना चाहिए।
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।