1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रेलवे ने बढ़ाई RRB ALP भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे ने बढ़ाई RRB ALP भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

 Published : May 11, 2025 10:08 pm IST,  Updated : May 11, 2025 10:08 pm IST

RRB ALP भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख को रेलवे ने आगे बढ़ा दिया है, जो उम्मीदवार किसी भी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं।

RRB ALP recruitment 2025- India TV Hindi
RRB ALP recruitment 2025 Image Source : FILE PHOTO

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट या कहें ALP 2025 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 19 मई कर दी है। इसके अलावा, आरआरबी ने फीस जमा करने की भी तारीख बढ़ाई है। उम्मीदवार अब 21 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

करेक्शन विडो कब खुलेंगे

वहीं, करेक्शन विंडो खुलने की तारीख में बदलाव हुए हैं। नए बदलाव के मुताबिक, अब आवेदन खत्म होने के बाद उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 22 से 31 मई तक खुले रहेंगे।

आयु सीमा

आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये 1 जुलाई 2025 तक 18 से 30 साल मांगी गई है। वहीं, योग्यता भी पुरानी ही है।

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही आईटीआई पास होना भी जरूरी है।

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के जरिए आरआरबी 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती करेगा।

RRB ALP Recruitment 2025: कैसे करना है आवेदन?

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर, आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल डालें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में पेज डाउनलोड करें, और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के 5 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने अनहोनी से बचने के लिए उठाया कदम
जल्दी करें यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन, कल बंद हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन