1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 13000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें इसके लिए कौन अप्लाई नहीं कर सकता

13000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें इसके लिए कौन अप्लाई नहीं कर सकता

 Published : Jul 18, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 01:37 pm IST

अगर आप एक सरकारी शिक्षक बनने की प्रबल इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश में निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कौन नहीं कर सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

सरकारी शिक्षक बनने की ख्वाइश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। मध्य प्रदेश में प्राइमरी शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है तो वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2025, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इन पदों के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता है? आइए इस प्रश्न के जवाब को हम सभी इस खबर के माध्यम से जानते हैं। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13089 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 पद 
  • जनजातीय विभाग के 2939 पद

कौन नहीं कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु बीएड डिग्री धारकों को पात्र नहीं माना गया है। दूसरी भाषा में हम कह सकते हैं कि बीएड डिग्री धारक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को TET पास होना चाहिए और डीएलएड उत्तीर्ण होना चाहिए।

क्या है आयु सीमा?  

21 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं, महिला कैंडिडेट्स के लिए मेक्सिमम एज लिमिट 45 वर्ष निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन? 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में निकली शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, 6500 वैकेंसी; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन