1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2023 10:36 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 10:36 pm IST

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल 

  • जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें।
  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 258 खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती की जाएगी। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर सहायक।  
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाएं। 
  • फिर होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वे खुद को रजिस्टर करें और आवेदन करने के साथ आगे बढ़ें।
  • इतना करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे बड़ा राज्य

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन