1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2024 10:13 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 10:13 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

SECL Apprentice Recruitment 2024- India TV Hindi
SECL Apprentice Recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का मन है तो ये मौका हाथ से छूटने न दें। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, SECL ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट secl-sil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 1425 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी, 2024 तक है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

ग्रेजुएट अपरेंटिस: 350 पद

टेक्नीशियन अपरेंटिस: 1075 पद

योग्यता

उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 4 साल की डिग्री और टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए इंजीनियरिंग की संबंधित स्ट्रीम/शाखा में 3 साल का डिप्लोमा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा दी गई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में शामिल होने की तारीख से 5 साल पहले अपनी इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा पास नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इंजीनियरिंग/डिप्लोमा में पास होने की तारीख उम्मीदवार की शॉर्टलिस्टिंग का आधार है। प्रावधिक रूप से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में फिट पाए जाने के बाद ही ट्रेनिंग के लिए अनुमति दी जाएगी। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 15 मार्च से होगा। इसके लिए शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में निकली 300 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन