1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC ने MTS और हवलदार के पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 88 हजार से ज्यादा सैलरी

SSC ने MTS और हवलदार के पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 88 हजार से ज्यादा सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2023 08:51 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 08:51 am IST

SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हाल ही में SSC ने 15 सौ के ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

SSC Recruitment 2023- India TV Hindi
SSC Recruitment 2023 Image Source : SSC.NIC.IN

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एमटीएस(मल्टी टास्किंग स्टाफ) और हवलदार(CBIC और CBN) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए एसएससी ने नोटिफिकेशन भी जारी की है। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एप्लीकेशन फार्म उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन भरना होगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 21 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है। 

वैकेंसी डिटेल 

SSC की जारी नोटिस के मुताबिक कुल 1558 पदों (टेंटेटिव वैकेंसीज)  पर भर्ती की जानी है, जिसमें-

एसएससी एमटीएस के लिए- 1198
हवलदार के लिए- 360 हैं।

Click here for the Notification

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम उम्र 25-27(पोस्ट के मुताबिक) तय की गई है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।     

आवेदन शुल्क 

इन पदों पर आवेदन करने वाले General/OBC/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं SC/ST/महिला उम्मीदवार को कोई भी फीस नहीं देनी पड़ेगी। जानकारी दे दें कि इस शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Central Bank of India Recruitment 2023: इस बैंक में निकली मैनेजर स्केल II पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन