1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब देना होगा कौन-सा टेस्ट? जानें यहां

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब देना होगा कौन-सा टेस्ट? जानें यहां

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 21, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 01:04 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज बोर्ड ने जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट- India TV Hindi
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट Image Source : PTI

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आज यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 1,74,316 उम्मीदवार पास हुए हैं, जबकि भर्ती कुल 60244 पदों पर होनी है। बता दें कि इस भर्ती में महिलाओं के लिए कुछ प्रतिशत सीटें रिजर्व हैं।

महिलाओं के लिए कितनी सीटें रिजर्व?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 60244 खाली पदों में से 20 प्रतिशत रिक्तियां यानी 12,049 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। वहीं, शेष 48,195 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

अब आगे क्या होगा?

जैसा कि नोटिस में बताया गया कि इस भर्ती परीक्षा में कुल 1,74,316 उम्मीदवार पास हुए हैं। अब इन उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। याद रहे कि यह चरण महज क्वालिफाइंग होगा। जो उम्मीदवार इस चरण को पास करेगा उसे ही मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके बाद उन्हें डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8KM की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4KM की दौड़ लगानी होगी।

प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 23,24,25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया था। यह राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा थी। इस परीक्षा में लगभग 32 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना नाम

दिल्ली-एनसीआर: GRAP नियमों में हुए बदलाव, अब इन लेवल के लागू होते ही सभी स्कूल होंगे बंद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन