1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड में निकली है असिस्टेंट टीचर के 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड में निकली है असिस्टेंट टीचर के 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

 Published : Mar 19, 2024 05:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 06:49 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका आपके लिए ही आया है। उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर के 1500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहता हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।

UKSSSC Recruitment 2024- India TV Hindi
UKSSSC Recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके बड़े काम की है। उत्तराखंड ने कई पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएसएससी) ने 1,500 से अधिक असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन प्रक्रिया शुरु होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है।

UKSSSC Recruitment 2024: कब होंगे एग्जाम?

वहीं, उम्मीदवार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। यूकेएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2024 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

UKSSSC Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 1,544 सहायक शिक्षक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके डिटेल देख सकते हैं

UKSSSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹150 का भुगतान करना होगा। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं।

UKSSSC Recruitment 2024: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से कम नहीं होनी चाहिए, वहीं, अधिकतम की बात करें तो ये 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

UKSSSC Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर जाकर वहां दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें

अंत में भविष्य को देखते हुए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:

Sarkari Naukri: दिल्ली में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आज से शुरू हो रहे आवेदन, 1400 से ज्यादा है वैकेंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन