1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में तीन हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन प्रोसेस समेत जानें पूरी डिटेल

इस राज्य में तीन हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन प्रोसेस समेत जानें पूरी डिटेल

 Published : Feb 28, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 05:39 pm IST

अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वेस्ट बंगाल में पुलिस कांस्टेबल के 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। वैकेंसी, पात्रता आदि विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

वेस्ट बंगाल में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
वेस्ट बंगाल में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, WBPRB ने कांस्टेबल/लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख 

अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मार्च 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस डेट तक अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 3734 पदों को भरेगा। इनमें- 

  • कांस्टेबल: 3464 पद
  • लेडी कांस्टेबल: 270 पद

पात्रता मापदंड 

आवेदक को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से मध्यमा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कब कर सकेंगे अपने एप्लीकेशन में बदलाव

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन करने वाले अपने एप्लीकेशन 1 अप्रैल से लेरक 7 अप्रैल तक करेक्शन कर सकेंगे। 

क्या है चयन प्रक्रिया

कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल/लेडी कांस्टेबल का पद प्रारंभिक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के आधार पर भरा जाएगा, जो स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में कार्य करेगा, जिसके बाद शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), अंतिम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, prb.wb.gov.in पर जाएं 
  • इसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें
  • परीक्षा का चयन करें
  • यह आपको आवेदन पत्र पर पुनः निर्देशित करेगा
  • इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद दस्तावेज़ अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली: भीड़ ने वसूली करने वाले दो लोगों की जमकर की पिटाई, एक गाड़ी को भी जलाकर किया खाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन