1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. LIC AAO भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता? निकली है वैकेंसी

LIC AAO भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता? निकली है वैकेंसी

 Published : Aug 17, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 01:11 pm IST

LIC में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

भारतीय जीवन बीमा निगम ने LIC AAO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि LIC AAO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है? अगर आप इस विवरण से भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस डिटेल से अवगत होते हैं। 

रिक्ति विवरण?

  • नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, AAO के कुल 760 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) विशेषज्ञ के लिए 410 पद
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जनरलिस्ट के लिए 350 पद

क्या है एलिजिबिलिटी? 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जान सकते हैं।

AAO (चार्टर्ड एकाउंटेंट): किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री और भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण तथा भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा प्रस्तुत लेखों को पूरा किया हुआ होना आवश्यक है। उम्मीदवार भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान का एसोसिएट सदस्य होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

AAO (कंपनी सचिव): किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री और भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) का योग्य सदस्य। आवेदकों की आयु 21 वर्ष और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AAO (Actuarial) : किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। उम्मीदवारों को पात्रता की तिथि अर्थात 1 अगस्त, 2025 तक भारतीय एक्चुअरीज संस्थान/एक्चुअरीज संस्थान एवं संकाय, यूके द्वारा आयोजित परीक्षा के कम से कम 6 पेपर उत्तीर्ण होने चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी सदस्यता संख्या प्रदान करनी होगी और उसका सत्यापन भारतीय एक्चुअरीज संस्थान/एक्चुअरीज संस्थान एवं संकाय, यूके द्वारा किया जाएगा। आवेदकों की आयु 21 वर्ष और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AAO (Insurance स्पेशलिस्ट): किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और जीवन बीमा में व्यावसायिक योग्यता (भारतीय बीमा संस्थान (जीवन) की फ़ेलोशिप), जीवन बीमा कंपनियों (IRDAI द्वारा विनियमित) में कार्य करने का न्यूनतम 5 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव। आवेदकों की आयु 21 वर्ष और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AAO (Legal): यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय/कॉलेज से विधि में स्नातक की डिग्री, सभी सेमेस्टर/वर्षों के कुल योग में न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष के साथ। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए, सभी सेमेस्टर/वर्षों के कुल योग में विधि में स्नातक की डिग्री में न्यूनतम आवश्यक अंक 45% होंगे, ऐसे उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AAO (Generalist): किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु।

आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन