1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Winter Holidays: हरियाणा में इस क्लास तक की फिर बढ़ी स्कूली छुट्टियां, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय

Winter Holidays: हरियाणा में इस क्लास तक की फिर बढ़ी स्कूली छुट्टियां, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय

 Published : Jan 24, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 12:08 pm IST

कड़ाके की पड़ रही सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए हरियाणा में स्कलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक ऑर्डर जारी किया गया है।

हरियाणा में पांचवी क्लास तक की बढ़ीं स्कूली छुट्टियां - India TV Hindi
हरियाणा में पांचवी क्लास तक की बढ़ीं स्कूली छुट्टियां Image Source : PEXELS

Winter Holidays: भीषण ठंड के चलते हरियाण में स्कलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक ऑर्डर जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक हरियाण में पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक सभी स्कूलों की छुट्टियों को अब 27 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हरियाणा में अब पांचवी तक की की कक्षाएं 27 जनवरी के बाद से खुलेंगी। यह

'टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ जाएगा स्कूल'

आदेश के अनुसार स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला पड़ रही कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए लिया गया है। जानकारी दे दें कि आदेश में यह भी कहा गया है कि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ हमेशा की तरह स्कूल जाएंगे। बता दें कि हरियाणा में मंगलवार को 22 दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुले थे, लेकिन ठंड के प्रकोप को देखत हुए छुट्टियों को एक्सटेंड कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- कोटा में एक और छात्र ने किया सुसाइड, इंजीनियरिंग की कर रहा था तैयारी

Republic Day 2024: इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएंगे, 74वां या 75वां?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।